फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM sealed ultrasound machine

एसडीएम ने सील की अल्ट्रासाउंड मशीन

Tue, 06 Nov 2018 12:23 AM IST
कुशीनगगर (ब्यूरो)
कुशीनगगर (ब्यूरो) Updated Tue, 06 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
SDM sealed ultrasound machine
एसडीएम ने सील की अल्ट्रासाउंड मशीन - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने दो डॉक्टरों के साथ सोमवार को पडरौना नगर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। उसके बाद अल्ट्रासाउंड मशीन सील करने के साथ ही सीटी स्कैन व अन्य जांच के लाइसेंस निरस्त कर दिए। 
विज्ञापन


  एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि नगर में स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ सितंबर में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी। जिस पर डीएम ने पिछले महीने डॉ. संजय गुप्ता और कोतवाल से इसकी जांच कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि जांच के समय अल्ट्रासाउंड सेंटर में कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं था और न ही इससे जुड़े प्रपत्र ही पूर्ण थे। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने एक अक्टूबर को इस डायग्नोस्टिक के अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किए जाने के साथ ही सिटी स्कैन सहित अन्य जांच के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के अनुपालन में पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के डॉ. संजय गुप्ता और कुबेरस्थान सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्र के साथ वह डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंचे और वहां अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दिया। इसके अलावा इस डायग्नोस्टिक सेंटर के सीटी स्कैन और अन्य जांच के सभी लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान पडरौना शहर के लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, रमेश प्रसाद, गौरव सिंह, जयप्रकाश, कमलेश यादव, उमेश आदि भी मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed