फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM inspected the arrangements at Kanha Gaushala

Kushinagar News: कान्हा गोशाला में व्यवस्थाओं का एसडीएम ने लिया जायजा

Sat, 05 Sep 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the arrangements at Kanha Gaushala
पडरौना। सदर उप जिलाधिकारी ने शुक्रवार को नगर पालिका पडरौना की तरफ से संचालित बकुलहा स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंश के लिए उपलब्ध चारा-पानी, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में लगातार सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा के निरीक्षण के दौरान गोशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला। हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए परिसर में हरे चारे की बुवाई कराने के निर्देश दिए गए। साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली और कर्मचारी निर्धारित रोस्टर के अनुसार उपस्थित पाए गए। एसडीएम ने संरक्षित गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने और समय से टीकाकरण कराने को कहा। बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गोवंश की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग पर जोर दिया, जिससे उनकी प्रभावी निगरानी और अभिलेखों का सत्यापन किया जा सके। साथ ही गौशाला की निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही गोवंश रखने और क्षमता से अधिक पशुओं को संरक्षित न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश के लिए चारा, पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। शासन की मंशा के अनुरूप गोशाला का प्रभावी संचालन प्राथमिकता में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed