{"_id":"591f3a1a4f1c1b8523f231a1","slug":"sdm-heard-problems-in-choupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में एसडीएम ने समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में एसडीएम ने समस्याएं सुनीं
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 20 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
चौपाल
- फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज (ब्यूरो)। शुक्रवार को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गाजीपुर गांव में चौपाल लगाई गई। इसमें एसडीएम ने शुद्ध पेयजल, पट्टा, राशनकार्ड, कुपोषण सहित कई बिंदुओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन
एसडीएम तमकुहीराज विपिन कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद को दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत लालचंद प्रसाद, ग्राम प्रधान राकेश गुप्ता, जयनाथ शर्मा, राजन राय, राजेश राजभर, नंदलाल साहनी, उपेंद्र आर्य, रामनरेश, राजेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन