फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM gave instructions to set up a chaupal

Kushinagar News: एसडीएम ने चौपाल लगाने के दिए निर्देश

Thu, 21 Aug 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
SDM gave instructions to set up a chaupal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने तहसील सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधानों से साथ बैठक की। एसडीएम ने प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम सचिवालय में ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी आदि गांव संबंधी अधिकारी व कर्मचारियों को अनिवार्य से रूप से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया। वह ग्राम चौपाल लगाएंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे।
बैठक में ग्राम प्रधानों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें अन्नपूर्णा भवन, आरसीसी सेंटर, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, वरासत, जन्म प्रमाणपत्र, तालाबों की नीलामी, भूमि विवाद गरीबों के लिए आवास के पट्टे आदि की समस्या ग्राम प्रधानों ने अवगत कराया। जहां उनसे समस्याओं के बारे में पूछकर निस्तारण पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में कौन सी समस्याएं हैं, रास्ता बनाने या कोई सरकारी प्रतिष्ठान बनने में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं, हमें अवगत कराएं, जिसका निस्तारण कर सकूं। एसडीएम कसया ने यह भी कहा कि भारत गांव में बसता है। जैसे-जैसे गांव का विकास होगा। वैसे ही हमारा जनपद प्रदेश और देश आगे बढ़ेगा। देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु गांव का विकसित होना अति आवश्यक है। मुख्यमंत्री का सपना है कि उत्तर प्रदेश बने उत्तम प्रदेश। यह तभी साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed