{"_id":"6a25d95854642c27bf0f9860","slug":"scuffle-during-gas-distribution-in-hata-fir-registered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-161311-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाटा में गैस वितरण के दौरान मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाटा में गैस वितरण के दौरान मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Mon, 08 Jun 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। नगर क्षेत्र में गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी के दौरान विवाद हो गया। गैस एजेंसी के चालक ने कुछ लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के परागपुर वार्ड नंबर-1 निवासी दिनेश यादव ने तहरीर में बताया कि वह इंडेन गैस एजेंसी में चालक है। शनिवार को मोहल्ले में गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान रिंकू जायसवाल, मोहन गुप्ता और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे तथा वाहन से सिलिंडर निकालने लगे। दिनेश के अनुसार, निर्धारित प्रक्रिया का हवाला देते हुए मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।