फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scrutiny of candidates' expenditure registers took place in the presence of an observer.

Kushinagar News: प्रेक्षक की उपस्थिति में हुई प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जांच

Wed, 22 May 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Scrutiny of candidates' expenditure registers took place in the presence of an observer.
पडरौना। लोकसभा प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय में जांच हुई। व्यय प्रेक्षक की मौजूदगी में प्रत्याशी-अभिकर्ता व्यय रजिस्टर, मूल बिल व वाउचर के साथ उपस्थित हुए। एक निर्दलीय प्रत्याशी अमीय उपाध्याय उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन

व्यय प्रेक्षक आसवा मनोज राजगोपाल ने उम्मीदवारों को आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंधित विवरण तीन बार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन किए जाने वाले निर्वाचन खर्चों को व्यय रजिस्टर में अंकित करें। खर्च किए गए विविध मदों को निर्धारित स्थल पर अंकित करें। 25 मई को द्वितीय और 29 मई को तृतीय व्यय रजिस्टर की जांच होगी। व्यय प्रभारी/वरिष्ठ कोषाधिकारी परशुराम ओझा ने बताया कि दिए गए रेट सूची के अनुसार प्रयोग किए जा रहे विभिन्न सामग्री/वस्तुओं का मूल्य व्यय रजिस्टर में अंकित करें, ताकि प्रत्याशी द्वारा व्यय रजिस्टर व व्यय निर्वाचन टीम द्वारा बनाए गए शैडो रजिस्टर में खर्चों के मिलान में समानता दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed