{"_id":"665ce94c86fffcbeb402f624","slug":"scrutinize-the-ratio-of-male-and-female-voters-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-117741-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्क्रूटनी कर जाना महिला व पुरुष मतदाताओं का अनुपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्क्रूटनी कर जाना महिला व पुरुष मतदाताओं का अनुपात
Mon, 03 Jun 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर रविवार को प्रेक्षक की मौजूदगी में स्क्रूटनी की गई। इसमें अधिकारियों ने मतदान के दौरान महिला व पुरुष मतदाताओं के अनुपात समेत अन्य जानकारी जुटाई।
सामान्य प्रेक्षक दीपांकर चौधरी और डीएम उमेश मिश्र ने स्क्रूटनी के दौरान पांच-पांच बूथों पर हुए मतदान के दौरान महिला-पुरुषों के अनुपात, तकनीकी खराबी के कारण बदली गई ईवीएम आदि की जानकारी लेने के साथ मतदान के पूर्व और मतगणना समाप्त होने के बाद भरे गए प्रपत्रों की जांच की। जांच के दौरान सभी प्रपत्र सही मिले। इस दौरान सदर एसडीएम व्यास नारायण उमराव, तहसीलदार सुमित सिंह, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।