फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scouts make capable citizens: Dr. Ramapati Ram

योग्य नागरिक बनाता है स्काउट : डॉ. रमापति राम

Fri, 01 Dec 2023 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Scouts make capable citizens: Dr. Ramapati Ram
बनकटा बाजार। भठही खुर्द स्थित जन कल्याण शिक्षा समिति इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में चल रहे तीन दिवसीय 26वीं जिला स्तरीय भारत स्काउट गाइड शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने स्काउट गाइड देश के लिए योग्य नगरिक बनाने की बात कहकर शिविर की जानकारी को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट के प्रशिक्षण में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और संकट या आपदा में जीवन जीने की सीख देती है। इसलिए प्रशिक्षण में जो जानकारी मिले उसे जीवन में अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन

कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि स्काउट गाइड सर्वोच्च नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। विधार्थी जीवन में स्काउट गाइड के शिविर की जानकारी को जीवन में उतारनी चाहिए। इसके पूर्व अतिथियों ने गाइड के परेड की सलामी ली। परेड की झांकियों का अवलोकन और उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष प्रसाद त्रिपाठी, जिला स्काउट गाइड मुख्य आयुक्त अश्विनी कुमार पांडेय, जिला संगठन राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्या निर्मला त्रिपाठी, कश्यप कुमार, रामाश्रय प्रसाद, गौरी शंकर श्रीवास्तव, अमिताभ मिश्रा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनंजय तिवारी व मंजबुल्लाह राही ने किया। प्रबंधक उद्धव कुमार त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया। इस दौरान बृजेश त्रिपाठी, अशोक कुमार, कश्यप कुमार, डॉ. शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, गौरी शंकर लाल श्रीवास्तव , प्रदीप दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000
इन विद्यालयों की टीम ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन
तीन दिवसीय प्रशिक्षण रैली में 1200 प्रशिक्षु शामिल हुए थे। इन्हें 60 टोलियों में बांटा गया था। कुल 14 संवर्ग प्रतिभाग हुआ। इसमें अशोक विद्यापीठ इंटर काॅलेज नकटहा मिश्र, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर, भारतीय इंटर कॉलेज पडरौना, नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी सुकरौली, श्री गांधी स्मारक इंटर काॅलेज हाटा ने प्रथम और जितेंद्र स्मारक इंटर काॅलेज नारायणपुर कोठी, जनता इंटर काॅलेज रामकोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed