फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scout guides who perform well are rewarded

Kushinagar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट गाइड पुरस्कृत

Sun, 04 Aug 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Scout guides who perform well are rewarded
पडरौना। प्राथमिक विद्यालय रविंद्रनगर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इसमें स्काउट की छह और गाइड की 11 टोलियां शामिल हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट गाइड को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यायुक्त/सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण में अनुशासन और देश प्रेम की भावना जागृत की जाती है। लोगों के मन में समाज सेवा की भावना विकसित होती है। इसलिए प्रशिक्षण में मिली जानकारी को जीवन में उतारें, ताकि भविष्य में आने वाले कठिनाइयों से निपटने में आसानी हो। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण में मिली एक-एक जानकारी जीवनोपयोगी है।
विज्ञापन

सभी प्रशिक्षुओं को मिली जानकारी को जीवन में उतारना चाहिए। इसके बाद अतिथियों ने स्काउट गाइड की तरफ से 8-8 की संख्या में बनी टोलियों का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण शिविर में स्काउट गाइड को मार्च पास्ट, कलर पार्टी, बैंड सेट, प्राथमिक सहायता, टेंट निर्माण, गांठ बंधन और विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला की जानकारी दी गई। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, जिला समन्वयक सतेंद्र मौर्य, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, प्रधानाध्यापक द्रौपदी सिंह, रेनूबाला सिंह, अजय कुमार, पंकजा सिंह, हर्षिता शुक्ला, रागिनी ओझा, शालिनी त्रिपाठी, पवन कुमार, आलोक सिंह, रईस, राहुल, पंकज, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed