फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   scout guide drill attracted

स्काउट गाइड ने परेड से प्रभावित किया

Mon, 11 Dec 2017 12:17 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 11 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
scout guide drill attracted
‌‌िश्‍ाशिक्ष्‍ाा - फोटो : amar ujala
हाटा। 
विज्ञापन

कस्बे के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड मंडलीय शिविर का रविवार को समापन हो गया। इसमें गोरखपुर मंडल के चारों जिलों की स्काउट गाइड टीमों ने हिस्सा लिया। समापन कार्यक्रम में स्काउट-गाइड ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही परेड से भी सभी को प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से छात्र-छात्राओं में अनुशासन और राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास किया जाता है। इससे छात्र-छात्राओं के संपूर्ण विकास में भी मदद मिलती है। विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मण्डल गोरखपुर योगेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि अनुशासित व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता है। स्काउट-गाइड प्रशिक्षण भी अनुशासन में रह कर सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को प्रेरित करता है। समापन समारोह में आईं टीमों ने परेड और अन्य कला कौशलों का प्रदर्शन किया। अध्यक्षता श्रीनिवास शुक्ल ने की जबकि हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर हाटा विधायक पवन केडिया, अग्निवेश मणि, हाटा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, उदयभान कुशवाहा, सुवाष पांडेय, विनोद तिवारी, अरुण पांडेय, त्रिलोकी नाथ पांडेय, अनिल दूबे, गोरख राय, डॉक्टर टीपी सिंह, देवेंद्र मणि, दयाशंकर मिश्र, सुनीता पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, देवेंद्र दूबे, दिनेश मणि, श्रीनारायण सिंह, विनोद कुमार पाठक, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, रामजी सिंह, डॉक्टर अनीता शाही, रामानंद वर्मा, दरोगा दूबे, सत्येंद्र उपाध्याय, गिरिजेश सिंह, ज्योतिष मणि, अश्वनी कुमार पांडेय, अरुण प्रताप सिंह, मोहनी राव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed