फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scout-Guard awakens the feeling of patriotism

Kushinagar News: देश प्रेम की भावना जागृत करता है स्काउट-गाडड

Sun, 12 Oct 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Scout-Guard awakens the feeling of patriotism
पडरौना। क्षेत्र के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इसमें स्काउट की चार और गाइड की छह टोलियां शामिल हुईं। प्रत्येक टोली में 8-8 की संख्या रही। प्रशिक्षुओं को शिविर में मिली जानकारी जीवन में उतारने की सीख दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित शिविर में प्रशिक्षुओं को मार्च पास्ट, कलर पार्टी, प्राथमिक सहायता, टेंट निर्माण, गांठ बंधन, अस्थाई पुल बनाना, कमांडो ब्रिज, मंकी ब्रिज और विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला की जानकारी दी गई। शिविर में सभी टोलियों ने अपने टेंट का निर्माण किया और बिना बर्तन के भोजन बनाने की कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने शिविर में बने टेंट का निरीक्षण कर उन्होंने प्रशिक्षुओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग से जीवन में अनुशासन और देश प्रेम के साथ समाज सेवा का भाव विकसित होता है। इसके अलावा शिविर में शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होने के साथ समूह में कार्य करने की जानकारी मिलती है। समापन कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर तिवारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed