फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scorching heat during the day; rain accompanied by strong winds in the evening.

Kushinagar News: दिन में तपिश, शाम को तेज हवा के साथ हुई बारिश

Wed, 17 Jun 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat during the day; rain accompanied by strong winds in the evening.
मंगलवार को हुई बारिश में भीगते हुए जाती युवती।संवाद - फोटो : Samvad
पडरौना। पूरे दिन धूप की तपिश के बीच शाम करीब चार बजे आसमान में बादल छाया और हल्का अंधेरा छा गया। हवा के साथ बारिश शुरू हुई। 15 मिनट हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन बारिश बंद होने के करीब दो घंटे बाद से उमस बढ़ने लगा। दो दिनों के भीतर तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज होने से दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके चलते उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शाम करीब चार बजे मौसम ने करवट ली और हवा के साथ आसमान में काले बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और बारिश हुई। इससे वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक जिले में तापमान बढ़ने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी के असर में विशेष कमी आने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

आंधी में पोल,तार टूटे,50 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप

-मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से गिदहा उपकेंद्र समेत क्षेत्रों में छाया अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी

बोदरवार। क्षेत्र में मंगलवार की शाम को तेज आंधी से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कप्तानगंज-पिपराइच मुख्य मार्ग के किनारे कई स्थानों पर पेड़ गिरने से 33 हजार वोल्ट की मुख्य विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते बोदरवार क्षेत्र समेत गिदहा बिजली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर बड़हरा, बोदरवार स्थित एचपी पेट्रोल पंप तथा पुलिस चौकी के सामने लगे 400 केवीए और 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मरों से जुड़े विद्युत पोलों और तारों पर आठ से अधिक स्थानों पर पेड़ गिर गए। तेज हवा के कारण कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि विद्युत तार टूटकर जमीन पर लटक गए। सुरक्षा की दृष्टि से विभाग को तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। कुर्मी पट्टी से गिदहा जाने वाली मुख्य लाइन बाधित होने से भलुही, बड़हरा, शेखपुरवा, असना, महुई, कुइचंवर समेत गिदहा उपकेंद्र से जुड़े अनेक गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अमर सिंह, जयगोविंद सिंह, शुभंकर मद्धेशिया, जयराम यादव, कन्हैया निषाद, नंदकिशोर, हरिप्रसाद और मनोज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में हल्की बारिश या तेज हवा चलने पर भी बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहती है। एसडी रूपेश कुशवाहा ने बताया कि मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही विभागीय टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed