{"_id":"6a5a969fd4764703930adedb","slug":"scientist-dr-alok-honored-for-outstanding-work-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-163935-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए वैज्ञानिक डॉ. आलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए वैज्ञानिक डॉ. आलोक
Sat, 18 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
कसया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिक डॉ. आलोक कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लखनऊ स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में आयोजित आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में प्रदान किया गया।
प्रशस्ति पत्र उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव वीएल मीणा ने प्रदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल और विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। इसके अलावा उद्यान एवं कृषि विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार और उद्यान विभाग के निदेशक भानु प्रकाश राम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. आलोक कुमार गुप्ता कुशीनगर जनपद के ग्राम बकनहा निवासी हैं। वह कमला गुप्ता एवं पूर्व सहायक निदेशक और गन्ना विकास सलाहकार ओमप्रकाश गुप्ता के पुत्र हैं। वह वर्ष 2013-14 बैच के कृषि अनुसंधान सेवा (एआरएस) अधिकारी हैं। हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने उन्हें वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर पदोन्नत भी किया है।