फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   scientist babita found in puducheri

पुडुचेरी के आश्रम में मिलीं लापता वैज्ञानिक बबिता

Sat, 28 Jan 2017 12:30 AM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
कुशीनगर/ ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
scientist babita found in puducheri
पुडुचेरी के आश्रम में मिलीं लापता वैज्ञानिक बबिता - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान (कुशीनगर)। मुंबई के भाभा रिसर्च सेंटर की महिला वैज्ञानिक बबिता पुड्डूचेरी के एक आश्रम में थीं। बृहस्पतिवार को जानकारी मिलने के बाद केरल में रहने वाले उनके परिवार के एक परिचित वहां पहुंचे और बबिता को लेकर मुंबई रवाना हो गए। 
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव खन्हवार बकलोलही निवासी विजय बहादुर सिंह की 28 वर्षीय पुत्री बबिता सिंह ने बीते सोमवार को बड़े भाई विकास सिंह को ईमेल के जरिए संस्थान की वरिष्ठ महिला अधिकारी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही वह मुंबई के नरुला इलाके में स्थित आवास से गायब थीं। बबिता का फोन भी उनके कमरे में पड़ा था। बबिता का ईमेल मिलने के बाद से परिवार के सदस्य अनहोनी की आशंका से घबराए हुए थे। परिजन व परिचितों ने मुंबई में बबिता की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा तो बीते मंगलवार को नरूला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को बबिता ने बड़े भाई विकास सिंह के नंबर पर कॉल करके खुद को पुड्डूचेरी के एक आश्रम में होने की बात बताई। इसके बाद विकास सिंह ने केरल के अपने परिचित को फोन कर इसकी जानकारी दी। इस खबर से पिता विजय बहादुर सिंह व परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed