{"_id":"679fb979ed1ac0265209f15f","slug":"schools-open-for-apar-id-8-lakhs-made-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-131391-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अपार आईडी के लिए खुले स्कूल, पौने आठ लाख की बनाई गई आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अपार आईडी के लिए खुले स्कूल, पौने आठ लाख की बनाई गई आईडी
Sun, 02 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सरकारी विद्यालयों में 60 फीसदी से ज्यादा विद्यार्थियों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाने का कार्य पूरा हो गया है। इसको शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा के निर्देश पर बीएसए ने रविवार को जिले के विद्यालयों को खोल कर अपार आईडी शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए आदेश दिया था। इस आदेश के अनुपालन में कही विद्यालय के शिक्षकों ने स्कूल खोलकर अपार आईडी अपडेट किया तो वहीं बीआरसी में कंट्रोल रूम बनाकर बीईओ शिक्षकों की दिक्कतों का समाधान करते दिखे। कुशीनगर जिले में प्लेवे से 12वीं तक 12,61,702 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से 7,80,673 विद्यार्थियों की ही आपार आईडी बन सकी है। इसको शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देश पर जिन विद्यालयों के बच्चों का अपार आईडी पूरा नहीं हुआ है। उन्हें रविवार को भी विद्यालय खोलकर काम करने के लिए आदेश दिया था।
उसके अनुपालन में रविवार को शहर के सभी विद्यालय खुले रहे। शिक्षक अपने-अपने विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों की अपार आईडी अपडेट की। बीआरसी सभागार में इसको लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया था, जहां बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह अपार आईडी अपडेट करने में शिक्षकों को हो रही समस्याओं का समाधान कर रहे थे। बीईओ ने बताया कि जिन के आधार और विद्यालय में दर्ज नाम व जन्मतिथि समेत अन्य त्रुटियां मिल रही है। उसको तत्काल सही किया जा रहा है, लेकिन जिनके आधार में ही गड़बड़ी है। उन्हें आधार में हुई गड़बड़ी को सही करने की सलाह दी जा रही है।
बीईओ ने बताया कि पडरौना ब्लॉक क्षेत्र में 74,436 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें से 50,019 विद्यार्थियों की अपार आईडी अपडेट कर दी गई है।