{"_id":"66aeb08b0175851c6f001264","slug":"school-vehicle-and-magic-found-unfit-during-investigation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121019-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जांच में अनफिट मिला स्कूल वाहन और मैजिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जांच में अनफिट मिला स्कूल वाहन और मैजिक
Sun, 04 Aug 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। परिवहन विभाग ने शनिवार को जिले में अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। एक स्कूल वाहन और एक मैजिक अनफिट मिले। इसके अलावा कागजात नहीं दिखाने पर 18 वाहनों का ई-चालान काटा गया।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि जिले में चल रहे बिना फिटनेस के स्कूल वाहन समेत अन्य वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज और हाटा मार्ग पर वाहनों की जांच की गई। इसमें 18 वाहन नियम विरुद्ध संचालित मिले। इसके अलावा रामकोला में एक स्कूल वाहन और एक मैजिक वाहन अनफिट मिले। इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जांच के दौरान यदि नियम विरुद्ध वाहन सड़कों पर संचालित अथवा अनफिट वाहन मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
0
आज लगेगा विशेष कैंप
पडरौना। स्कूल वाहन और यात्री वाहनों के फिटनेस की जांच के लिए रविवार को एआरटीओ कार्यालय परिसर में विशेष कैंप का आयोजन होगा। यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने दी। उन्होंने बताया कि फिटनेस समाप्त होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका हो जाती है। इसलिए बिना फिटनेस के वाहनों का संचालन न करें। उन्होंने बताया कि स्कूली वाहन एवं यात्री वाहनों के फिटनेस की जांच के लिए कार्यालय परिसर में कैम्प शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें नियमानुसार फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करा लें।