{"_id":"6109872e8ebc3ec1c15d300d","slug":"school-operator-missing-by-writing-about-suicide-kushinagar-news-gkp4043108126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या की बात लिख स्कूल संचालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या की बात लिख स्कूल संचालक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या की बात लिख स्कूल संचालक लापता
दुदही/बरवापट्टी(कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम गांव के सिरजम टोला निवासी एक निजी विद्यालय संचालक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ने के बाद से लापता हैं। उन्होंने एक व्यक्ति की वजह से आत्महत्या करने जाने की बात कही है। उनका मोबाइल भी बंद है। परिजन उन्हें हर संभावित जगह पर तलाश चुके हैं, लेकिन पता नहीं चला है।
गांव के कृष्णा राय बरवापट्टी थाना क्षेत्र के पुष्करनगर गांव के दशहवा टोला स्थित गुलाइची देवी इंटर कॉलेज में पढ़ा रहे थे। किसी विवाद की वजह से दो वर्ष पूर्व विद्यालय छोड़ दिए और पुष्करनगर चौराहे पर ही किराए का मकान लेकर 8वीं तक एमआरजी विद्यालय खोलकर संचालित कर रहे थे। सोमवार की रात्रि में व्हाट्सएप और फेसबुक पर सुसाइट नोट वायरल किया, जिसमें लिखा है कि दशहवा का एक व्यक्ति एवं दो अन्य लोग हमेशा आकर रुपये मांगते हैं। रुपये नहीं देने पर उन्हें बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देते हैं। अगर ऐसा करते हैं तो उनकी बहन की शादी करना है। शादी करने में दिक्कत होगी।
आरोप है कि उन लोगों की प्रताड़ना की वजह से यह सुसाइड नोट लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं और सुसाइड नोट का मूल प्रति अपनी जेब में रखकर आत्महत्या करने जा रहे हैं। वहीं, सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजन एवं पुलिस कृष्णा राय की खोजबीन में लगे हुए हैं, लेकिन पता नहीं चल सका है। वहीं, कृष्णा राय के चचेरे भाई उपेंद्र राय ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बरवापट्टी थाने के एसओ सुरेश चंद राव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।