फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   School manager commits suicide by jumping in front of passenger train in Ghughli

दर्दनाक: घुघली में पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर स्कूल प्रबंधक ने दी जान, बेटे के साथ इलाज कराकर लौट रहे थे घर

Mon, 25 Sep 2023 10:11 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Sep 2023 10:11 AM IST
सार

बिहार के पश्चिमी चंपारण के लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर नया गांव निवासी हरेकृष्ण चौधरी (50) की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। वह अपने गांव में ही कक्षा पांच तक स्कूल संचालित करते थे। शनिवार को सुबह वह बेटे अंकित के साथ इलाज कराने गोरखपुर गए थे। लौटते समय बस महराजगंज जिले के घुघली कस्बा पर ट्रेन के सामने कूद गए।

विज्ञापन
School manager commits suicide by jumping in front of passenger train in Ghughli
तबीयत खराब होने से चिंता में रहते थे स्कूल प्रबंधक हरेकृष्ण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के घुघली रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर स्कूल प्रबंधक ने जान दे दी। गोरखपुर से इलाज कराकर बेटे के साथ घर लौटते समय प्रबंधक ने आत्मघाती कदम उठाया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बिहार के पश्चिमी चंपारण के लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर नया गांव निवासी हरेकृष्ण चौधरी (50) की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। वह अपने गांव में ही कक्षा पांच तक स्कूल संचालित करते थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के मौसम का हाल: रिमझिम फुहारों ने कराया सावन का अहसास, मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह वह बेटे अंकित के साथ इलाज कराने गोरखपुर गए थे। लौटते समय बस महराजगंज जिले के घुघली कस्बा के पास पहुंची थी कि अचानक हरेकृष्ण की तबीयत बिगड़ गई।

बेटे अंकित ने पिता को बस से उतारा और ट्रेन से घर ले जाने के लिए ई-रिक्शा से लेकर घुघली रेलवे स्टेशन ले गए। अंकित ने बताया कि ट्रेन स्टेशन पर आ चुकी थी। इसी दौरान पिता अचानक बाथरूम की बात कहकर निकले और ट्रेन के सामने कूद गए। अंकित का कहना है कि पिता तबीयत खराब होने से परेशान रहते थे, लेकिन इलाज के बाद काफी सुधार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed