{"_id":"66f350682593e6d2aa0c2154","slug":"school-found-without-recognition-case-will-be-registered-against-the-director-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-123646-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना मान्यता का मिला स्कूल, संचालक पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना मान्यता का मिला स्कूल, संचालक पर दर्ज होगा केस
Wed, 25 Sep 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर से लेकर गांव तक बिना मान्यता के स्कूल चल रहे हैं। एसडीएम के नेतृत्व में मंगलवार को टीम निकली तो सूचना लीक हो गई और कई अवैध स्कूल संचालक ताला बंद कर फरार हो गए। टीम कठकुइयां के पोस्ट ऑफिस के पास माउंट एकेडमी स्कूल पहुंची। संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। जांच में स्कूल अमान्य मिला। बीईओ ने चेतावनी देकर मामले को टालने की कोशिश की, लेकिन एसडीएम ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया।
सदर एसडीएम ब्यास नारायण उमराव ने मंगलवार को पडरौना बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह और राजस्व कर्मी योगेंद्र गुप्ता के साथ कठकुइयां पोस्ट ऑफिस के पास संचालित माउंट एकेडमी का निरीक्षण किया। जांच यह विद्यालय बिना मान्यता के सीबीएससी पैटर्न पर कक्षा एक से आठ तक संचालित मिला। बीईओ ने संचालक को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी करने की बात कही। इस पर एसडीएम सख्त हो गए।
उन्होंने बीईओ को फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से स्कूल को बंद कराया और संचालक पर केस दर्ज कराने का आदेश दिया। स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन नजदीक के सरकारी स्कूल में कराने को कहा। सूचना लीक होने के कारण शहर में बिना मान्यता संचालित होने वाले कई स्कूल संचालक ताला बंद कर खिसक गए। एसडीएम ने बीईओ को हिदायत दी कि किसी भी कीमत पर ब्लॉक के अंदर अवैध स्कूलों का संचालन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
ऐसे मामले सामने आने पर विभागीय जिम्मेदारों की कमजोरी मानी चाएगी। इसके पहले बीईओ की ओर से कई अवैध विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी कर खानापूरी की गई थी। किसी भी संचालक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। एसडीएम ब्यास नारायण ने बताया कि बीईओ को स्कूल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। किसी भी कीमत पर अवैध स्कूलों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।