फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'School Chalo Abhiyan' and Enrollment Workshop Organized

Kushinagar News: स्कूल चलो अभियान और नामांकन कार्यशाला आयोजित

Sun, 19 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
'School Chalo Abhiyan' and Enrollment Workshop Organized
उसका में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी। संवाद
उसका बाजार। ब्लॉक सभागार में शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत स्कूल चलो अभियान और नवीन नामांकन के तहत शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि शिक्षा ही समाज के समग्र विकास का आधार है और सरकार की योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक बच्चा विद्यालय से जुड़ेगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे घर-घर जाकर नामांकन अभियान को सफल बनाएं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र के विद्यालयों के कायाकल्प के साथ स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे परिषदीय विद्यालय निजी विद्यालयों से प्रतिस्पर्धा कर सके।
विज्ञापन

प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष श्रीश प्रताप यादव व अभिषेक त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वर्तमान सत्र में अधिक नामांकन करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरिहारी के प्रभारी राकेश सिंह, पीएम श्रीपरसा खुर्द के बालजीत कुमार व हथिवडताल के श्रीचंद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। केजीबीवी उसका की बच्चियों ने स्वागत गीत और परसा खुर्द की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। परसा खुर्द के बच्चों की ओर से बनाया गया पिरामिड खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर के बच्चों की ओर से लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। अवलोकन के दौरान शिक्षक विधायक ने बच्चों के मेहनत को सराहा और शिक्षिका अंकिता चंदेल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बीईओ ओमप्रकाश मिश्र ने विभागीय योजनाओं व नामांकन के बारे में जानकारी दिया। पशुपति नाथ दुबे के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विभूति अग्रहरि, रामेश्वर पांडेय, मयंक पांडेय, सुजीत अग्रहरि, मनोज साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed