{"_id":"69938a287e4ea7bb610ee05a","slug":"school-buses-collide-one-girl-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-154870-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कूल बसों की टक्कर, एक बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कूल बसों की टक्कर, एक बच्ची घायल
Tue, 17 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र में सोमवार को दो स्कूल बसों की टक्कर में एक बच्ची को मामूली चोट आई है। दोनों बसों को नुकसान हुआ है। हादसा बकरी बचाने के प्रयास में हुआ।
जानकारी के अनुसार, खस्डा कस्बे व जखिनिया चौराहे के पास के स्कूल की दो बसें छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने भैसहा गांव गई थीं। वापसी में आगे चल रही बस के चालक ने बकरी बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और दोनों बसों में टक्कर हो गई।
इस हादसे में पीछे वाली बस का शीशा टूट गया और दोनों बसों को नुकसान हुआ। बस में सवार 5 वर्षीय आनंदी को हल्की चोट लगी है, जबकि 6 वर्षीय रितेश और 5 वर्षीय आराध्या बदहवास होकर रोने लगे, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद दोनों बसें वहां से चली गईं। संवाद