फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   School bus collides with sugarcane laden trolley while trying to save auto

Kushinagar News: ऑटो को बचाने में गन्ना लदी ट्राली से टकराई स्कूल बस

Mon, 23 Feb 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
School bus collides with sugarcane laden trolley while trying to save auto
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खड्डा-पडरौना मार्ग पर नेबुआ पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात एक स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में बस आगे चल रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई छात्र-शिक्षक घायल हो गए।
विज्ञापन

बिहार के सिवान जनपद के गुठनी थाना क्षेत्र स्थित जतउर गांव के मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के करीब 70 छात्र-छात्राएं और शिक्षक शैक्षिक भ्रमण पर बौद्ध पर्यटन स्थल के बाद वाल्मीकिनगर आश्रम गए थे। वापसी के दौरान रात दस बजे हादसा हुआ। हादसे में छात्र आदित्य और सोनी के साथ शिक्षिका मीरा शर्मा, हीरा देवी और शिक्षक मुन्ना मिश्रा घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकाला। घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। दूसरे वाहन से सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed