{"_id":"5d2e12218ebc3e6cf35f9954","slug":"sawan-begins-kushinagar-news-gkp314113844","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरीं, श्रावण का जलाभिषेक आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरीं, श्रावण का जलाभिषेक आज से
विज्ञापन
आज से शुरू हो रहे श्रवण मास को लेकर प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ में तैयारियां पूरी। गुरु पूर्णिमा
- फोटो : KUSHINAGAR
तैयारियां पूरीं, श्रावण का जलाभिषेक आज से
सावन में प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर सहित सभी शिवालयों में लगेगा मेला
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बुधवार से शुरू हो रहे श्रावण मास को देखते हुए मंगलवार को प्रमुख मंदिरों के जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गईं। चंद्रग्रहण की समाप्ति के बाद भोर से ही जलाभिषेक प्रारंभ हो जाएगा। जिले में प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्घनाथ शविमंदिर आदि मंदिरों में रंगाई-पुताई, सफाई, सजावट आदि का कार्य मंगलवार की शाम तक पूरा कर लिया गया। मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए कई मंदिरों के बाहर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर के मठाधीश चंद्रशेखर ओझा ने बताया कि जलाभिषेक के लिए ब्राह्ममुहूर्त में ही मंदिर का कपाट खोल दिया जाएगा। भगवान शिव की आरती के बाद जलाभिषेक निरंतर चलता रहेगा।
बाबाधाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
नेबुआ रायगंज। विशुनपुरा विकास खंड के सूरजनगर बाजार से पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में भोले नाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बाबा धाम के लिए बस से मंगलवार को रवाना हुआ। बाबा धाम के लिए रवाना होने से पहले शिव भक्तों ने बाजार के समीप स्थित कोट स्थान में स्थापित सभी देवी-देवताओं का विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया। प्रेम शंकर राय ने बताया कि महादेव देवों के देव हैं। जब से उनकी शरण में जाना शुरू किया, उनकी मुरादें पूर्ण होती र्गइं। बाबा धाम रवाना हुए उक्त भक्त गणों में बमबम चौबे, अंधन कुशवाहा, रामजीत, सुब्बा, महातम, राजेंद्र विजय, सुदामा, जितई, चंद्रबली आदि शामिल रहे।