फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sarita champion in four events as well as in girls' category

खेलकूद प्रतियोगिता

Thu, 07 Oct 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sarita champion in four events as well as in girls' category
फोटो
विज्ञापन

चार स्पर्धाओं के साथ-साथ बालिका वर्ग की दौड़ में सरिता चैंपियन
दुमहीं गांव के बलुआ टोला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
सुलेख में दीपक गौतम, श्रुतलेख में श्वेता कुशवाहा, योगा में वैष्णवी पांडेय अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। दुमही के बलुआ टोला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कंपोजिट स्कूल भगवानपुर के छात्रों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। कक्षा सातवीं की छात्रा सरिता दौड़ में चैंपियन रहीं।
क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुणेंद्र राय ने किया। इसके बाद जूनियर बालिका वर्ग के सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर व छह सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें सरिता ने प्रथम स्थान और नूरजहां खातून ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि नसीमा तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर के बालक वर्ग में सौ मीटर की दौड़ में कृष्णा व सूरज, दो सौ मीटर में कुलदीप व आलोक, चार सौ मीटर में जहीर व मनीष तथा छह सौ मीटर में जहीर व अंगद ने स्थान पाया। इसी तरह प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के 50 मीटर की दौड़ में अफजल व युनुस अली, सौ मीटर की दौड़ में आदिल व चंदन भारती, दो सौ मीटर की दौड़ में सोनू व अरबाज अंसारी तथा चार सौ मीटर की दौड़ में नौरंगी व राकेश ने स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर पर हुई बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में प्रिया कुशवाहा व महक, सौ मीटर की दौड़ में महिमा व शोभा, दो सौ मीटर की दौड़ में लक्ष्मीना व शगुना तथा चार सौ मीटर में बेबी व अंजलि ने सफलता बाई।
विज्ञापन

इसके अलावा जूनियर वर्ग के खो-खो टीम ने बंगरा रामबख्श राय व धर्मपुर पर्वत को पराजित कर भगवानपुर की टीम ने जीत हासिल किया। सुलेख में दीपक गौतम, श्रुतलेख में श्वेता कुशवाहा, योगा में वैष्णवी पांडेय अव्वल रहे। इसके अलावा कब्बडी, ऊंची कूद, लंबी कूद, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी विजेता ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा रैली में प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, स्कोर प्रणव प्रकाश गिरी, खेल अनुदेशक सुमंत यादव व अमित कन्नौजिया ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। अंत में आयोजक बालकृष्ण प्रसाद ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजकुमार वर्मा, रवींद्र सिंह, व्यास मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, उमेश प्रसाद, नूरहसन अंसारी, मुनेंद्र, रमेश पटेल, योगेंद्र शर्मा, बसंत शर्मा, अबरार अहमद, वृजेंद्र सिंह, दीनानाथ यादव, मिथिलेश कुमार, संजय राय, धर्मेंद्र खरवार, राजेस सिंह, मनोज राय, रामकृष्ण कुमार, हरेंद्र प्रसाद, प्रताप नारायण मिश्र, सतीश सिंह, शबनम, नमोह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed