फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sanjit had killed Ramchandra for not returning the loan amount

Kushinagar News: उधार रुपये नहीं देने पर संजीत ने की थी रामचंद्र की हत्या

Mon, 02 Jun 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sanjit had killed Ramchandra for not returning the loan amount
पडरौना। लक्ष्मीबाईपुरम् इनरहा में बगीचे में सो रहे बुजुर्ग की हत्या रुपये के लेन-देने में आरोपी ने किया था। आरोपी के रुपये रामचंद्र ने लिए थे जो मांगने पर नहीं दे रहा था। इससे वह परेशान होकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी संजीत को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी शातिर है।
विज्ञापन

नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर एक लक्ष्मीबाईपुरम इनरहा निवासी रामचन्द्र गुप्ता (65) पांच दिन पूर्व घर से भोजन कर के आम की रखवाली करने के लिए बगीचे में सोने चले गए। वहां पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया गया। रामचंद्र के पुत्र सुमंत गुप्ता की तहरीर पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुआवा गांव निवासी संजीत चौधरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से रविवार को देवरिया रोड कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि दो साल से रामचंद्र और संजीत एक साथ रहते थे। अक्सर बाइक से एक साथ ही घूमते हुए नजर आते थे। संजीत रामचंद्र को रुपये उधार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed