फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   saniksha meeting

समीक्षा बैठक

Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
saniksha meeting
डीएम एवं एसपी ने लिए बूथ से संबंधित आपत्तियां और सुझाव
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों के साथ की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। ब्लॉक सभागार में डीएम एवं एसपी ने तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कई गांवों के प्रधानों ने बूथ से जुड़ी आपत्तियां एवं अपने सुझाव अधिकारियों से साझा किए। कुछ प्रधानों से सीमा क्षेत्र में स्थापित सरकारी शराब की दुकानों पर बिहार से आने वाले शराब के शौकीनों के कारण अशांति फैलने की आशंका जताई। इस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को तमकुही ब्लॉक सभागार में डीएम एस. राजलिंगम एवं एसपी सचिंद्र पटेल ने ग्राम प्रधानों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तमकुही, सेवरही एवं दुदही विकासखंड के ग्राम प्रधान शामिल हुए। डीएम ने ग्राम प्रधानों से बूथों से जुड़ी आपत्तियां एवं सुझाव मांगे। दुदही विकास खंड के बांसगांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जैनुद्दीन अंसारी ने गांव से बूथ काफी दूर होने की शिकायत की। ठाढ़ीभार के ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ने बूथ को संवेदनशील घोषित करने की मांग की। तमकुही विकास खंड के तार विशुनपुर के ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के बीचोबीच बूथ है। इसके चलते चुनाव के दौरान माहौल गरम हो जाता है। इसे अति संवेदनशीन घोषित किया जाना चाहिए। सेवरही विकास खंड के तरयासुजान, मठिया श्रीराम, बेेदूपार मुस्तकील गांव के प्रधानों ने भी बूथों को लेकर अपनी आपत्तियां एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। तरयासुजान के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार राय ने सीमावर्ती क्षेत्र की सरकारी शराब की दुकानों पर बिहार से आने वाले शराब के शौकीनों की बढ़ती भीड़ पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इनमें से बड़ी तादात में असामाजिक तत्व भी बिहार से आकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। इसके लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। डीएम एवं एसपी ने ग्राम प्रधानों की शिकायतों एवं सुझावों सुनने के बाद उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान डीडीओ आरएस गौतम, एसडीएम डॉ. छोटेलाल सोनकर, तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ राय, बीडीओ तमकुही सुरेंद्र प्रताप सिंह, सेवरही बबन राय, दुदही लक्ष्मन चतुर्वेदी, एडीओ पंचायत शिवशंकर पांडेय, ग्राम प्रधान उपेंद्र सिंह, रमेश गुप्ता, संतोष चौरसिया, लल्लन सिंह पटेल, अशोक, योगेंद्र पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने तीन ब्लॉक के प्रधानों के साथ सुकरौली में की बैठक
मोतीचक, रामकोला और कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम प्रधान शामिल हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। विकास खंड सुकरौली के सभागार कक्ष में मोतीचक, रामकोला और कप्तानगंज के ब्लॉक के प्रधानों के साथ डीएम और एसपी ने बैठक की। ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि विधान सभा चुनाव में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है।
चुनाव में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। एसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि चुनाव के समय मतदाता को अगर कोई वोट डालने से रोकता है तो उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है।
प्रधानों ने डीएम से कहा कि बालू खनन पर रोक लगने से विकास कार्य ठप हो गया है। अरकपुर के प्रधान रामसेवक ने कहा कि मोतीचक में बूथ न होने से मतदाता एक किलोमीटर दूर पैकौली वोट डालने के लिए जाते हैं। डीएम ने कुछ प्रधानों से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील गांवों के बारे में जानकारी ली। संचालन प्रमोद कुमार ने किया।
बैठक में डीपीआरओ अभय यादव, सीओ कसया पीयूषकांत राय, एसडीएम कप्तानगंज कल्पना जायसवाल, बीडीओ मोतीचक सुनील कुमार सिंह, प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह, एडीओ पंचायत अनवारुल, संजय सिंह मुन्ना, प्रधान नौरंग सिंह, विजय कुशवाहा और कृष्ण प्रताप राव आदि मौजूद थे।
डीएम और एसपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानों से मांगे सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। ब्लॉक सभागार में बुधवार को कसया और फाजिलनगर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ डीएम और एसपी ने बैठक की। उन्होंने प्रधानों से विधानसभा चुनाव के संबंध में सुझाव मांगे।

डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि किसी भी ग्राम सभा में पिछले चुनाव में किसी प्रकार का विवाद हुआ हो या वर्तमान में कोई समस्या हो, तो उसे बताएं। ताकि उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान संपन्न कराने के लिए अभी से अपना सहयोग दें। बैठक में एसपी सचिंद्र पटेल, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र राय सहित क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, डीडीओ आरएस गौतम, डीपीआरओ अभय यादव, बीडीओ सुप्रिया, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed