फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sanik Shool will open

जिले में सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी 15-04-43

Sat, 29 Jan 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sanik Shool will open
जिले में रक्षा मंत्रालय की ओर से सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी शुरू
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। जनपद में रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले के एनजीओ, स्कूल संचालकों और अन्य इच्छुक लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगा है। जिला प्रशासन प्राप्त आवेदनों को रक्षा मंत्रालय भेजेगा। जिले से प्राप्त आवेदनों पर रक्षा मंत्रालय विचार कर जिले में सैनिक स्कूल खोलने के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर जिले में 19 राजकीय 55 वित्तपोषित और 258 स्ववित्तपोषित समेत कुल 328 माध्यमिक विद्यालयों के अलावा 26 सीबीएसए बोर्ड के विद्यालय संचालित होते हैं। इसके अलावा कुशीनगर के गांगरानी में एक केंद्रीय विद्यालय विद्यालय का संचालन होता है। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक करीब तीन लाख और सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक करीब एक लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। जिले के शैक्षिक माहौल को और बेहतर करने के लिए अब जिले में सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों के डीएम और डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) को भेजे गए पत्र में कहा कि पीपीपी मॉडल पर देश में सौ नए सैनिक स्कूल की स्थापना की जानी है। इसके लिए इच्छुक एनजीओ, स्कूल संचालक और सैनिक स्कूल खोलने वाले इच्छुक अन्य लोगों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से आनलाइन आवेदन के लिए जारी वेब पोर्टल
विज्ञापन

sainikschool.ncog.gov.in पर आवेदन कर पंजीकरण और आवेदन की हार्ड कापी डीआईओएस कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से देश में सौ नए सैनिक स्कूल खोलने की योजना है। इन सैनिक स्कूलों की स्थापना पीपीपी मॉडल पर किया जाना है। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से ऑनलाइन आवेदन वेब पोर्टल पर आमंत्रित किया गया है। इस वेब पोर्टल पर जिले के एनजीओ, स्कूल संचालक और अन्य इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर आवेदनपत्र की हार्डकापी डीआईओएस कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिले से प्राप्त आवेदनों को रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा। रक्षा मंत्रालय प्राप्त आवेदनों पर विचार कर आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनमोहन शर्मा, डीआईओएस, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed