{"_id":"6568ee5a2bebf05cc7014f2d","slug":"sandeep-was-murdered-by-strangulation-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8598-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गला घोंटकर की गई थी संदीप की हत्या, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गला घोंटकर की गई थी संदीप की हत्या, केस दर्ज
विज्ञापन
रामपुरपट्टी बकुलहवा में संदीप यादव के पिता शेषनाथ यादव को सांत्वना देते ग्रामीण।
कुशीनगर/बरवापट्टी। रामपुरपट्टी के बकुलहवा टोला के संदीप यादव (20) की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ। रिपोर्ट आने के बाद पिता ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ बरवापट्टी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों ने मामले को खुदकुशी का रंग देने के लिए शव को गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से लटका दिया था।
रामपुरपट्टी के बकुलहवां टोला निवासी शेष नाथ यादव के बेटे संदीप का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ से फंदे से लटका मिला। पिता के मुताबिक संदीप 23 नवंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। तीन दिन तक तलाश के बाद 27 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
23 नवंबर को ही कर दी गई थी हत्या
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को संदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। उसकी हत्या 23 नवंबर को ही कर दी गई थी। रिपोर्ट में छह दिन पहले मौत की बात सामने आई है। बृहस्पतिवार देर शाम को पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी के केस में हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
बृहस्पतिवार दोपहर बाद संदीप का शव गांव पहुंचा। दरवाजे पर पहुंचते ही घर के अंदर कोहराम मच गया। पिता शेष नाथ व मां रो-रोकर बेसुध हो जा रहे थे। शाम को परिवार के लोगों ने बकुलहवा में झरही नदी किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
वर्जन
संदीप की गला घोंटा गया था। इसी कारण मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। पुलिस कॉल डिटेल रिपोर्ट निकलवा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
धवल जायसवाल, एसपी
000000
000000
राकेश कुमार गौंड़ ।