फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Samples for five sweets made from gram flour and milk

Kushinagar News: बेसन और दूध से बनी पांच मिठाइयों के लिए नमूने

Sun, 18 Aug 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Samples for five sweets made from gram flour and milk
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से शनिवार को अभियान चलाकर खाने-पीने के सामान की जांच की गई। बेसन और दूध से बनी पांच मिठाइयों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर लोगों को शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए डीएम के निर्देश पर विभाग की तरफ से विशेष अभियान चलाया कर बाजार में बिक रही खाने पीने के सामानों की जांच की जा रहा है। शनिवार को मेहंदीगंज स्थित नीतीश कुमार के मिठाई की दुकान से बेसन, रामकोला चित्रांश फैमली रेस्टोरेंट से खोआ, बोदरवार बाजार स्थित संगम स्वीट हाउस से पनीर व बूंदी का लड्डू और कप्तानगंज के राज गुप्ता के मिठाई की दुकान से छेना समेत पांच मिठाईयों के नमूने एकत्र किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एकत्र नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान राम बुझावन चैहान, कन्हैया लाल वर्मा, विजय कुमार यादव, पवन कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed