{"_id":"69b476faae87c2e5000f74ce","slug":"samman-nidhi-installment-transferred-to-the-accounts-of-477-lakh-farmers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156313-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 4.77 लाख किसानों के खाते में भेजी गई सम्मान निधि की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 4.77 लाख किसानों के खाते में भेजी गई सम्मान निधि की किस्त
Sat, 14 Mar 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित राज्य मंत्री राजेश्वर सिं
पडरौना। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रशिक्षण सभागार में आयोजित 25 दिवसीय कृषि उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का प्रसारण देखा गया। 4,77,000 किसानों के खाते में सम्मान निधि की 22वीं किस्त भेजी गई।
किसानों को धान, गेहूं, गन्ना एवं सरसों जैसी प्रमुख फसलों की उन्नत खेती, नई कृषि तकनीकों, पशुपालन आदि की जानकारी दी गई।
बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना की किस्त किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने किसानों के उत्थान में कृषि विज्ञान केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाले 120 किसानों को प्रमाण पत्र दिया। प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम को उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सुदीप पटेल, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान डॉ. अरुण प्रताप सिंह, श्रुति वी सिंह, ऋद्धि वर्मा, विशाल सिंह, कृपा शंकर चौधरी मौजूद रहे।र