फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Samadhan Diwas: Out of 82 complaints only five were resolved

समाधान दिवस : 82 शिकायतों में सिर्फ पांच का निस्तारण

Sun, 20 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Out of 82 complaints only five were resolved
हाटा तहसील में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी।संवाद 
पडरौना। जिले के सभी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम और एसपी ने हाटा तहसील सभागार में लोगों की फरियाद सुनीं। उनकी मौजूदगी में कुल 82 लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें से राजस्व के पांच मामलों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। शेष फरियादियों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिला।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि तहसील क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को कहा कि शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण कराएं। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गठित कर प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ समस्याओं का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नही है। इस दौरान कुल 82 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें राजस्व के 46 शिकायतें दर्ज हैं। इसमें से पांच मामलों का तत्काल निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावा आए पुलिस के 18, विकास के एक और अन्य विभागों से जुड़े 17 शिकायतों के निस्तारण के लिए पीड़ितों को आश्वासन दिया। इस दौरान परियोजना निदेशक पीयूष सिंह, सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, डीसी मनरेगा राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed