फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Salwar caught at the gate of the examination center

Kushinagar News: परीक्षा केंद्र के गेट पर पकड़ा गया साल्वर

Mon, 27 Feb 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Salwar caught at the gate of the examination center
पडरौना। कसया नगर के सपहां रोड स्थित नवल एकेडमी इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा देने जा रहा साल्वर पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरे की जगह परीक्षा देते जिले में अब तक कुल पांच परीक्षार्थी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

कसया नगर के सपहां रोड स्थित नवल एकेडमी इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक परीक्षार्थी पर संदेह हुआ। वहां मौजूद शिक्षकों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि वह चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज के एक परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने आया है। इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-----
बोर्ड परीक्षा के दौरान कसया नगर के सपहां रोड स्थित नवल एकेडमी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देने जा रहा था। जांच के दौरान उसे परीक्षा केंद्र के गेट पर ही पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed