{"_id":"683cab4aa9e0cb33ef0490ba","slug":"salary-of-rs-628-lakh-paid-to-21-employees-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-138598-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 21 कर्मचारियों को कर दिया 62.8 लाख का वेतन भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 21 कर्मचारियों को कर दिया 62.8 लाख का वेतन भुगतान
Mon, 02 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मंडलीय आडिट टीम सप्तम मंडल ने बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत सभी 21 शिक्षण और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कॉलेज प्रशासन और लेखा अनुभाग की मिलीभगत से 62.8 लाख रुपये का भुगतान करने का मामला उजागर किया है।
यदि इस मामले की जांच हो तो इस तरह के और भी मामले उजागर हो सकते हैं। आडिट टीम की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल, गोरखपुर ने डीआओएस कुशीनगर को पत्र जारी कर वेतन निर्धारण से अधिक भुगतान की धनराशि 36 किस्तों में वसूली करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल सतीश चंद सिंह की तरफ से 30 मई को कुशीनगर डीआईओएस को पत्र जारी कर बताया कि बीते 15 मई को वित्त एवं लेखाधिकारी, मंडलीय आडिट टीम, सप्तम मंडल, गोरखपुर की तरफ से हुई जांच में बुद्ध इंटर काॅलेज, कुशीनगर के प्रधानाचार्य व सहायक अध्यापकों समेत 21 शिक्षणेत्तर कर्मियों के अभिलेखों की जांच में उनके वेतन निर्धारण में कई त्रुटि मिलने के साथ करीब 62.8 लाख रुपये की वित्तिया अनियमित कर भुगतान करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इस धनराशि को सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से मई माह के वेतन के साथ 36 किश्तों में वसूलने की कार्रवाई करें। सूत्रों की मारें तो ऐसे और मामले हो सकते हैं, जिसमें जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भुगतान हुआ हो। इसका खुलासा विभागीय की तरफ से विस्तार जांच में हो सकेगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल गोरखपुर के इस पत्र में यह भी कहा कि डीआईओएस कार्यालय के लेखा अनुभाग में तैनात अधिकारी विद्यालय की तरफ से प्रस्तुत बिल का आंकिक परीक्षण के लिए ही होता है। आंकिक परीक्षण के बाद ही भुगतान की कार्रवाई आगे बढ़ती है।