फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Saharsa-Anand Vihar special reached 13 hours late

Kushinagar News: 13 घंटे देर से पहुंची सहरसा-आनंद विहार स्पेशल

Thu, 02 Jan 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Saharsa-Anand Vihar special reached 13 hours late
कप्तानगंज। कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को स्पेशल और सवारी गाड़ी देरी से पहुंची। आनंद विहार सहरसा स्पेशल चार घंटे और सहरसा आनंद विहार स्पेशल 13 घंटे विलंब से पहुंची। इसके अलावा डेमू आधे घंटे देरी से कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके कारण यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। अधिक ठंड के चलते यात्री स्टेशन पर ठिठुरते नजर आए। कुछ ने तो मजबूरी में अपनी यात्रा ही निरस्त कर दी।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के साथ-साथ तीन रूट की ट्रेनों का संचालन होने के अलावा अन्य बड़े शहरों के लिए ट्रेनें जाती हैं। इसके चलते कुशीनगर के अलावा महराजगंज, नेपाल के भी लोग यात्रा करने के लिए आते हैं। इस कारण यात्रियों की भीड़-भाड़ हमेशा रहती है, लेकिन कोहरे के चलते अधिकतर ट्रेनें विलंब से पहुंची, जिसके कारण यात्रियों को अधिक ठंडक के चलते ठिठुरते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

ये ट्रेनें पहुंची विलंब से

सहरसा आनंद विहार स्पेशल निर्धारित समय 8:55 बजे से 13 घंटे विलंब से पहुंची।

आनंद विहार सहरसा स्पेशल निर्धारित समय 20:45 बजे से चार घंटे विलंब से पहुंची।

अमृतसर से दरभंगा को जाने वाली जननायक एक्सप्रेस निर्धारित समय 5:23 बजे से एक घंटे विलंब से पहुंची।

थाने से गोरखपुर को जाने वाली डेमू अपने निर्धारित समय 11:48 बजे से आधे घंटे विलंब से पहुंची।

बढ़नी से नरकटियागंज को जाने वाली सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय 1:25 बजे से 50 मिनट विलंब से पहुंची।


00





सहरसा आनंद विहार स्पेशल से दिल्ली जाना था। लेकिन, यह ट्रेन 13 घंटे से अधिक विलंब से चल रही है। इसके चलते यात्रा स्थगित करना पड़ रही है।

मदन मिश्रा, पटखौली
00



थावे से कप्तानगंज डेमू ट्रेन से आए हैं। यह ट्रेन आधे घंटे से अधिक विलंब से पहुंची है। गलन और अधिक ठंडक से काफी दिक्कत हुई है।
करन साहनी, कप्तानगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed