फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sadar tehsil best in solving problems

Kushinagar News: शिकायतों के निस्तारण में सदर तहसील अव्वल

Wed, 07 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
sadar tehsil best in solving problems
शिकायतों के निस्तारण में 50वीं रैंक पाकर खड्डा तहसील रहा फिसड्डी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शिकायतों के निस्तारण में पडरौना तहसील ने 90 में से 90 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि खड्डा तहसील ने शासन की तरफ से निर्धारित 90 अंक में से 86 अंक मिलने पर 50वीं रैंक पाकर फिसड्डी रहा है। हालांकि, जिले की अन्य चार तहसीलों ने 88 अंक हासिल किया है।
शासन की तरफ से बीते मई माह में प्रदेश के सभी तहसीलों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की रैंकिंग की थी। इसके लिए तहसीलों को मिली शिकायतों का निस्तारण करने के लिए कुल 90 अंक निर्धारित की थी। सदर तहसीलदार सुमित सिंह ने बताया कि पडरौना तहसील में निस्तारण के लिए कुल 310 शिकायतें मिली थीं। इन सभी शिकायतों का निर्धारित समय के भीतर कर लिया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील को 90 में 90 अंक हासिल करने पर पहली रैंक मिली है। उन्होंने बताया कि तमकुहीराज को मिली 315 शिकायतों में से 97.78 प्रतिशत अंक हासिल कुल 90 में से 88 अंक पाकर नौवीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कसया को मिली 191, कप्तानगंज को मिली 101 और हाटा को मिली 134 शिकायतों में 97.78 प्रतिशत अंक हासिल कर 90 में से 88 अंक हासिल करने पर नौवीं रैंक मिकी है। खड्डा ने निस्तारण के लिए मिली 118 शिकायतों में 95.56 प्रतिशत मामले निस्तारित किया है। इस तहसील को 90 में से 86 अंक मिले हैं। इस तहसील को शिकायतों के निस्तारण में 50वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed