{"_id":"6ab4417f3d8174a8e50ce890","slug":"sacchidanand-hospitals-nicu-suspended-farhan-fined-50000-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-168665-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सच्चिदानंद हॉस्पिटल की एनआईसीयू स्थगित, फरहान पर 50 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सच्चिदानंद हॉस्पिटल की एनआईसीयू स्थगित, फरहान पर 50 हजार जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। इलाज के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के दो मामलों में जिला पंजीकरण प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। नवजात की मृत्यु के मामले में कप्तानगंज के सच्चिदानंद हॉस्पिटल की एनआईसीयू स्थगित कर दी गई है। तमकुहीराज के फरहान हॉस्पिटल में पित्त की थैली के ऑपरेशन में सर्जन की लापरवाही की पुष्टि होने पर 50 हजार जुर्माना लगाया गया है। दोनों मामलों में प्राधिकरण ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की है।
सच्चिदानंद हॉस्पिटल, कप्तानगंज में नवजात की मृत्यु के प्रकरण की जांच के लिए गठित टीम ने अस्पताल के इलाज संबंधी रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की जांच की।
जांच आख्या में सामने आया कि नवजात के इलाज के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण ने अस्पताल को दोषी मानते हुए तीन स्तर पर कार्रवाई की है।
इसके तहत अस्पताल की नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) सेवा को स्थगित/सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा संबंधित अधिनियम के प्रावधानों के तहत अस्पताल पर आर्थिक दंड लगाया गया है। इलाज करने वाले चिकित्सक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
तमकुहीराज स्थित फरहान हॉस्पिटल में महिला की पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान सर्जन द्वारा लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आया था। प्रकरण की जांच के बाद जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में सर्जन डॉ. मुकेश यादव की लापरवाही की पुष्टि की। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला रजिस्ट्रीकरण प्राधिकरण ने अस्पताल के खिलाफ नियमों और शर्तों के तहत 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया है।
साथ ही संबंधित सर्जन डॉ. मुकेश यादव के विरुद्ध मेडिकल काउंसिल स्तर से जांच और नियमानुसार कार्रवाई के लिए भी पत्र भेजा गया है। अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद अस्पतालों में मरीजों के इलाज के दौरान निर्धारित मानकों और प्रोटोकॉल के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है। सीएमओ डा. चंद्रप्रकाश ने बताया कि सच्चिदानंद हॉस्पिटल की एनआईसीयू सेवा स्थगित कर दी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। दूसरे हॉस्पिटल संचालक पर कार्रवाई हुई है।