{"_id":"614f67e28ebc3efde43e5795","slug":"runners-will-be-selected-for-torch-procession-on-17th-kushinagar-news-gkp4106055193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशाल जुलूस के लिए 17 को होगा धावकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशाल जुलूस के लिए 17 को होगा धावकों का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशाल जुलूस के लिए 17 को होगा धावकों का चयन
फाजिलनगर (कुशीनगर)। 17वें अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को कस्बे में आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें मशाल जुलूस के लिए धावक-धविकाओं के चयन के लिए 17 अक्तूबर की तिथि तय की गई।
आयोजन समिति के संरक्षक अजय त्रिपाठी ने कहा कि अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए निकलने वाली मशाल जुलूस में शामिल होने के लिए इच्छुक लोगों में 28 सितंबर से 10 अक्तूबर तक फार्म वितरित किया जाएगा। धावकों का चयन 17 अक्तूबर को एसबीएम पीजी कॉलेज परिसर में सुबह सात बजे से किया जाएगा। 551 धावकों का चयन किया जाएगा। सभी धावक शहीद मेजर के पैतृक गांव चंद्रौटा से फाजिलनगर तक आएंगे।
बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही, शिवशंकर तिवारी, दिनेश सिंह, राजन शुक्ला, आजाद अंसारी, विनीत कुमार बंटी, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह, रंजीत सिंह, सुनील सिंह, उदयभान सिंह, भास्कर राय, पंकज ओझा, पिंटू कुमार राव, मोनू इराकी, सत्येंद्र सिंह, कबिंद्र सिंह, अशरफ अंसारी, नसीब, खुर्शीद आलम, रियाजुद्दी आदि मौजूद रहे।