फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Run for Unity organized on National Unity Day

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी

Mon, 31 Oct 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity organized on National Unity Day
रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम एस. राजलिंगम। - फोटो : KUSHINAGAR
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी
विज्ञापन

- जिले में विभिन्न जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
- जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीएम, सीडीओ रहे मौजूद
पडरौना। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कुशीनगर में सोमवार जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर लोगों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को शिद्दत से याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम रविंद्र नगर में डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ गुंजन द्विवेदी और एडीएम देवीदयाल वर्मा ने संयुक्त रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। अधिकारियों ने मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद एवं अजय कुमार तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने किया। रन फॉर यूनिटी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर आरटीओ ऑफिस से फायर ब्रिगेड स्टेशन होते हुए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त हुई। उधर पडरौना ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ पंकज सिंह व बंशीधर श्रीवास्तव ने सरदार पटेल व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि करने के बाद पूर्व विधायक रजनीकांत मणि ने कॉलेज परिसर में राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उसके बाद बुद्ध द्वार से रन फ़ॉर यूनिटी के तहत एसडीएम कल्पना जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। यहां से धावक बुद्ध मंदिर के मुख्य गेट तक गए। इस दौरान तहसीलदार कसया मांधाता प्रताप सिंह, ईओ प्रेमशंकर गुप्त, प्रधानाचार्य इम्तियाज अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पार्चन,सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ हुआ। इस मौके पर हिंदी के शिक्षक डॉ. विष्णु प्रताप चौबे, अंग्रेजी शिक्षक धनंजय कुमार और प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने संबोधित किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। मानव श्रृंखला बनाकर लौह पुरुष कृतियों का बखान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक चंद्रभूषण पाण्डेय, शिवेन्द्र कुमार चौबे,सतीश कुशवाहा,दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन भूपेंद्र कुमार पांडेय ने किया।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार सच्चितानंद इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे महान पुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर ही एक साफ-सुधरे और शिक्षित समाज की कल्पना करते हुए आगे देेश को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ,नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, लेखपाल मारकंडे गुप्ता, आशुतोष कुमार ,राहुल दीक्षित ,उमेश शाही, ओम प्रकाश पांडेय, विचित्रमणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राम जानकी मंदिर पर सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इसमें मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, जय प्रकाश उपाध्याय, राम गोपाल गुप्ता, हरेराम गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, विजय कनौजिया, शिव प्रताप सिंह, मुकेश सिंह, संतोष मद्धेशिया, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर थाना परिसर में इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर अपराध निरीक्षक रामदरश आर्य, एसआई राजेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी स्थित कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शिक्षक धनंजय मिश्र ने संबोधित किया। शिक्षक नन्हे प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने सरदार पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाना शुरू किया था। इसके पूर्व सुबह आठ बजे छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत लेख व गेम फार यूनिटी के तहत खो-खो आयोजित हुआ। इस दौरान सरिता निषाद, जोहरा, सहाना, चांदनी, रिंकी, अर्चना, श्वेता, दीपक, संदीप और चंदन आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed