फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ruckus among family members in school due to use of indecent language

Kushinagar News: अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर परिजनों का स्कूल में हंगामा

Sun, 06 Oct 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among family members in school due to use of indecent language
नेबुआ नौरंगिया। कक्षा छह की छात्रा से शिक्षक ने अमर्यादित भाषा प्रयोग कर बदसलूकी की। विरोध करने पर छात्रा को शिक्षक ने स्कूल से भगा दिया। इसकी जानकारी होने पर स्कूल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरपुर माफी गांव निवासी बैजनाथ की पुत्री गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। शनिवार को वह पुस्तकालय में पढ़ रही थी। उसी दौरान एक शिक्षक ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उसके साथ बदसलूकी की। छात्रा ने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की तो उन्होंने छात्रा को डांटकर घर भेज दिया। रोती घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को बताया। परिजन स्कूल पहुंच गए और हंगामा किया। परिजन और शिक्षकों में नोकझोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिता ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस सहित संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह ने बताया कि शिक्षक पर लगाया गया आरोप गलत है। इस संबंध बीईओ रजनीश दूबे ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed