{"_id":"6747801f2e5d45e78e050525","slug":"ruchi-becomes-dpro-after-securing-269th-rank-in-bihar-pcs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-127200-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिहार पीसीएस में 269वीं रैंक हासिल कर डीपीआरओ बनीं रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिहार पीसीएस में 269वीं रैंक हासिल कर डीपीआरओ बनीं रुचि
Thu, 28 Nov 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र की सिसवा शुक्ल गांव की रुचि शुक्ला ने बिहार पीसीएस परीक्षा में 269वीं रैंक हासिल कर जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। इससे परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर उनके घर पहुंच कर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। रुचि शुक्ला ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षक को दिया।
सिसवा शुक्ल निवासी शशिभूषण शुक्ला की बड़ी बेटी रुचि शुक्ला के पहले प्रयास में ही बिहार पीसीएस में सफलता हासिल करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर चयनित होने की बुधवार को जानकारी मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।
कप्तानगंज के जेपी स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने बताया कि रुचि शुक्ला की इंटर तक कि पढ़ाई जेपी स्कूल में ही हुई है। वह शुरू से ही मेधावी और बहुमुखी प्रतिभा की विद्यार्थी थी।
विज्ञापन
00
चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं रुचि
रुचि शुक्ला चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी माता कुमकुम शुक्ला और पिता शशिभूषण शुक्ला ने बताया कि उनकी बेटी बीएससी गोरखपुर विश्वविद्यालय और एमएससी इलाहबाद विश्वविद्यालय से करने के बाद दिल्ली से कंपटीशन की तैयारी कर रही थी। हम लोगों ने कभी बेटी-बेटा का फर्क नहीं समझा। बधाई देने वालों में जेपी स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, गोलू मिश्रा, डाॅक्टर चंदन कुमार गौड़, हेमंत मिश्रा, सगीर अहमद, अशोक मल्ल, अनूप सिंह, हरिओम मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा आदि रहे।