फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RTI is an effective weapon against corruption

Kushinagar News: भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई प्रभावी हथियार

Mon, 13 Oct 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
RTI is an effective weapon against corruption
पडरौना। क्षेत्र के डुमरभार गांव में रविवार को सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के तत्वावधान में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें लोगों को आरटीआई कानून के बारे में जानकारी देकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. संपूर्णानंद गांधी ने कहा कि सूचना का अधिकार लोकतंत्र की रीढ़ है। यह आम नागरिक को सशक्त बनाता है। शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आरटीआई का उपयोग आवश्यक है। अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि आरटीआई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक प्रभावी हथियार है, जिसका सही उपयोग जनता को आगे बढ़ा सकता है। गोष्ठी को दीपक शुक्ला, देवेश मणि त्रिपाठी, विचित्र नारायण सिंह, राम भवन राव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राव ने किया। इस दौरान डॉ. फकरे आलम, आनंद कुमार श्रीवास्तव, शैलेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, तेजस मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed