फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RSS workers celebrated Holi

Kushinagar News: आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मनाई होली

Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
RSS workers celebrated Holi
तमकुहीरोड। सेवरही की श्रीकृष्ण गोशाला में बृहस्पतिवार को आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली उत्सव मनाया। संघ के सह जिला कार्यवाह व्यास नारायण ने कहा कि होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की धरोहर है। यह हमारी एकता व सौहार्द की प्रतीक है। इसे परंपरागत, हर्ष व उल्लास के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस दौरान नगर कार्यवाह गुरुशरण जायसवाल, प्रहलाद वर्मा, निर्मल अग्रवाल, रामजी कसेरा, सहदेव बरनवाल, राजेंद्र वर्मा, राजेश जायसवाल, संजय जायसवाल, सुरेंद्र राय, डॉ. सीताराम गुप्ता, बृजकिशोर बरनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

अनेकता में एकता का संदेश देती है होली
गोड़रिया। दुदही के सुराजी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से होली मिलन एवं विचार परिवार कार्यक्रम होगा। इसमें होली पर्व को अनेकता में एकता संदेश देने का त्योहार बताया गया।
विज्ञापन

आरएसएस के सह जिला कार्यवाह ब्यास नारायण ने कहा कि होली का पर्व लोगों को एकजुटता का संदेश देता है। जैसे अलग-अलग रंग मिलकर एक हो जाते हैं। वैसे ही यदि समाज की सभी जातियां यदि एक हो जाएं तो मजबूत राष्ट्र निर्माण का सपना साकार हो जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गिरिजेश जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, राजन ब्याहुत, सुरेंद्र सिंह, दिग्विजय नाथ मिश्र, मनोज कुंदन, दीपक गुप्ता आदि ने संबोधित किया। इस दौरान जिला पर्यावरण प्रमुख डॉ. हरकेश कुशवाहा, सह खंड कार्यवाह हरेंद्र गौड़, प्रवीण राय, दीपक मिश्रा, हरेंद्र पाल, सतीश शर्मा, राजा वर्मा, कमलेश पाल, आयुष श्रीवास्तव, हृदयानंद गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed