{"_id":"58d80c2b4f1c1b5d5e1a10a6","slug":"rss-volunteers-carried-out-paths-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के स्वयंसेवकों ने नगर में किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने नगर में किया पथ संचलन
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
पथ संचलन
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना।हिंदू नववर्ष के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से रविवार को पडरौना नगर में पथ संचलन किया गया। इसमें आरएसएस के गणवेश में जिले भर से स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।जिले के विभिन्न हिस्सों से आए स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर एकत्र हुए। अपने परिधानों में पहुंचे स्वयंसेवकों ने कतारबद्घ होकर बैंड की धुुन पर पूरे नगर का भ्रमण किया। उसके बाद नगर भ्रमण करते हुए जूनियर हाईस्कूल में पहुंचे, जहां पथ संचलन सभा में तब्दील हो गया।
मुख्य वक्ता के तौर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए स्वामी दिव्यसागर ने कहा कि डॉ. हेडगेवार अवतारी पुरुष थे। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद भी परिवार की चिंता छोड़कर देश की फिक्र की। वर्ष 1925 में उन्होंने संघ की स्थापना की थी। उन्होंने युवा पीढ़ी को सम्यक मार्ग दिखाने का प्रयास किया। स्वयंसेवकों ने तमाम मुसीबतों के बाद भी भारतीय संस्कृति को बचाए रखने का पूरा प्रयास किया।
जिला संघचालक डॉ. विपिनबिहारी चौबे, उमाशंकर सोनी, जिला प्रचारक लालजी, फूलबदन ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान नत्थू शर्मा, नीरज, पीयूष, अजीत तिवारी, विशाल, श्रीकांत मिश्र, डॉ. प्रेमचंद सिंह, महेंद्र गुप्त, अनुज, रामाश्रय गौतम, दीपक अग्रवाल सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।