फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rs 17 lakh grabbed in the name of job, case filed against three including District Panchayat member

Kushinagar News: नौकरी के नाम पर 17 लाख हड़पे, जिला पंचायत सदस्य समेत तीन पर केस

Thu, 04 Apr 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rs 17 lakh grabbed in the name of job, case filed against three including District Panchayat member
कसया। पीडब्ल्यूडी में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये हड़पने के मामले में जिला पंचायत समेत तीन लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी बावजूद, पीड़ित को रकम आरोपी वापस नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भैसहा निवासी गिरिजेश राय, पंकज राय और नितेश गुप्ता मित्र हैं। आरोप है कि तीनों लोगों को पीडब्ल्यूडी में नौकरी दिलाने के लिए कसया थाना क्षेत्र के सिरसिया खोइया गांव के जिला पंचायत सदस्य नीतीश कुमार यादव ने दो बार में 17 लाख रुपये ले लिया। रुपये लेने से पहले आरोपी नीतीश यादव ने कहा था कि पीडब्ल्यूडी में उनकी कई अधिकारियों सेटिंग अच्छी है। तीनों की नौकरी दिला देंगे। पहले संविदा पर रहना पड़ेगा और बाद में स्थायी हो जाएगा। आरोपी जिला पंचायत सदस्य ने अपनी बातों में फंसाने के बाद युवकों से 17 लाख रुपये और मार्कशीट की मूल कॉपी ले ली। पांच साल बाद भी नौकरी नहीं दिला सका। आरोपी पर रुपये के लिए युवकों ने दबाव बनाया तो वह बार-बार समय देता रहा, लेकिन रुपये वापस नहीं किया और धमकी देने लगा। धमकी देते हुए आरोपी का वीडियो और ऑडियो भी पीड़ितों के पास है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ितों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी नीतीश यादव और तीन अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि केस दर्ज का विवेचना की ज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed