फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RPN raises airport issue in Rajya Sabha

Kushinagar News: आरपीएन ने राज्यसभा में उठाया एयरपोर्ट का मुद्दा

Tue, 04 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
RPN raises airport issue in Rajya Sabha
पडरौना। राज्यसभा सांसद रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने सोमवार को राज्यसभा के प्रश्न काल में नागरिक उड्डयन मंत्री से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं के संचालन में होने वाली देरी और अंतरराष्ट्रीय मानकों की पूर्ति करने वाले एयरपोर्ट से विदेशी उड़ानों के न होने को लेकर प्रश्न पूछा।
विज्ञापन

इसपर जवाब देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ने तकनीकी और नेविगेशनल सिस्टम के अंतिम चरण में होने की बात कहकर जल्द एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं के शुरू होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिले से राज्यसभा सांसद ने सदन में उप राष्ट्रपति और राज्यसभा स्पीकर जगदीप धनखड़ के समक्ष कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान न होने को लेकर प्रश्नकाल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री से प्रश्न पूछा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम लोकलाइजर इंस्टॉल हो जाने के बावजूद अबतक उड़ान संभव नहीं हो पाई है, जबकि इंडिगो ने उड़ान के लिए इच्छा जताई थी। उम्मीद थी कि फरवरी से उड़ान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण हुए दो साल से अधिक हो गए हैं और इस एयरपोर्ट से कुशीनगर के अलावा आसपास के बिहार के लोगों की भी उम्मीदें हैं। ऐसे में उड़ान में किस बात की देर है और कब तक उड़ाने शुरू होंगी, इसको लेकर सवाल किया। सवाल के बाद आरपीएन सिंह ने उड्डयन मंत्री से लिखित में जवाब के लिए निवेदन किया। उप राष्ट्रपति धनखड़ ने प्रश्न को अलग स्तर का करार देते हुए उक्त मंत्री को लिखित जवाब के लिए कहा लेकिन नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने सदन में मौखिक रूप से उत्तर देते हुए बताया कि कुशीनगर एयरपोर्ट एक अच्छे लोकेशन का एयरपोर्ट है। बताया कि हम उस अंतिम फेज में हैं जब एयरपोर्ट से नियमित उड़ाने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed