फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RPN had exerted its strength...HATA made up for the loss.

Kushinagar News: आरपीएन ने झोंकी थी ताकत...हाटा ने पूरा किया घाटा

Wed, 05 Jun 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jun 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
RPN had exerted its strength...HATA made up for the loss.
पडरौना। इस लोकसभा चुनाव में जातीय समीकरण को साधने के लिए सभी दल रणनीति बनाकर काम कर रहे थे। खासकर, सैंथवार और कुर्मी वोटों के बिखराव को रोकने के लिए भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के कंधों पर जिम्मेदारी दे दी थी। आरपीएन ने इस जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए दर्जनों बार हाटा में गोपनीय तरीके से बैठकें कर भाजपा के पक्ष में सैंथवार और कुर्मी मतदाताओं को जोड़ने का काम किया। यही वजह है कि भाजपा को हाटा के मतदाताओं ने घाटा से निकाल लिया है।
विज्ञापन

हाटा विधानसभा क्षेत्र में सैंथवार मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है। संसदीय क्षेत्र में यह वोटर निर्णायक की भूमिका में होते हैं। कांग्रेस में रहते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह जब-जब चुनाव लड़े, उन्हें हर बार हाटा से बड़ी संख्या में मत मिलते रहे। साल 2009 में जब वे पहली बार सांसद चुने गए तो उनकी जीत में हाटा विधानसभा के मतदाताओं का बड़ा योगदान था। सैंथवार-कुर्मी वोटरों की संख्या को देखते हुए ही इस लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन ने अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह सैंथवार को मैदान में उतारकर भाजपा को घेरने की कोशिश की थी। मगर, गठबंधन का यह दांव उल्टा पड़ गया। भाजपा ने सैंथवार-कुर्मी वोटरों को सहेजने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह को जिम्मेदारी दे दी। आरपीएन सिंह दिनभर लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में प्रचार-प्रसार करते थे और रात में हाटा विधानसभा क्षेत्र में पहुंच बैठकें कर वोटरों को भाजपा के पक्ष में जोड़ते रहे। मंगलवार को परिणाम आने के बाद भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली और हाटा ने सभी विधानसभाओं की भरपाई करते हुए भाजपा को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed