फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rozedars are praying for the safety of the country

Kushinagar News: मुल्क की सलामती की दुआ मांग रहे रोजेदार

Thu, 12 Mar 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Rozedars are praying for the safety of the country
तमकुहीरोड। रमजान के पाक महीने में मस्जिदों व मुस्लिम घरों में खुदा की इबादत के साथ कुरान की तिलावत और दुआओं का सिलसिला जारी है। मुस्लिम समाज के लोग शिद्दत से रोजे रख कर मुल्क व आवाम की सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरा असरा समाप्ति हो गया। धर्मगुरु कारी जिकरुल्लाह ने कहा कि रोजा इंसान को बुराइयों से दूर रह कर नेकी के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना बीते 19 फरवरी से शुरू हुआ था। इस पाक महीने को तीन असरा में तकसीम किया जाता है। इसमें दस दिन का रहमत का पहला असरा 28 फरवरी को, बरकत का दूसरा असरा 10 मार्च को समाप्त हो गया। अब बुधवार से मगफिरत का तीसरा असरा शुरू हो गया है। रमजान के दूसरे असरे की समाप्ति पर मंगलवार को सेवरही, दर्जी टोला, मेहदिया, कतौरा, टिकुलिया, पिपरा मुस्तकिल अगरवा, अवदान टोला, सिराज नगर, बेलवारी पट्टी, डफाली टोला, भटवालिया, बिशुनपुरा, राजपुर खाश, तुर्कवलिया, जानकीनगर सहित अन्य सभी मस्जिदों में बड़े शिद्दत के साथ नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना शाबिर अली, मौलाना इकबाल अहमद अमजदी, मौलाना गुलाम मुस्तफा मिस्वाही, हाफिज हैदर अली, शाकिर अली, सफदर हुसैन खान, हासन अली, मुश्ताक अहमद, इमरान अजमेरी, सिकंदर अली, फैयाज अहमद, हसमुल्लाह, असगर कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed