{"_id":"64500fbb6808267b3c064ef4","slug":"rout-march-kushinagar-news-c-7-1-148523-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रूट मार्च कर पुलिस ने दिया लोगों को सुरक्षा भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रूट मार्च कर पुलिस ने दिया लोगों को सुरक्षा भरोसा
Tue, 02 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जटहां बाजार। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव और चौराहे पर रूट मार्च किया। इसमें पुलिस ने लोगों को निकाय चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 91वीं आरएएफ कमाडेंट अमिताभ कुमार, सहायक कमांडेंट गौतम कुमार और जटहां बाजार एसओ राजकुमार बरवार की अगुवाई में निकली रूट मार्च जटहा बाजार, जरार, किन्नर पट्टी, भैरोगंज, विशुनपुरा, हिरनही, पड़री पिपरपांती, सोनवल, मंसाछापर, चिरगोड़ा, हंसना आदि गांव और चौराहों का भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। निकाय चुनाव के दौरान किसी भी तरह नियमों का उलंघन हुआ तो संबांधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान आयुष यादव, इंद्रभान, उमेश यादव, पंचम यादव, अरविंद कुमार, अरुण यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
इस दौरान आयुष यादव, इंद्रभान, उमेश यादव, पंचम यादव, अरविंद कुमार, अरुण यादव आदि मौजूद रहे। संवाद