{"_id":"6a31ae8432552229b8086be5","slug":"rotary-clubs-new-session-begins-with-a-new-executive-committee-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-161881-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नई कार्यकारिणी के साथ रोटरी क्लब के नए सत्र का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नई कार्यकारिणी के साथ रोटरी क्लब के नए सत्र का आगाज
Wed, 17 Jun 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
कसया। रोटरी क्लब की बैठक में 2026-27 के नए सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। पिछले सत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले सदस्यों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर कर सम्मानित किया गया और नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल एवं सह संरक्षक वाहिद अली की देखरेख में संपन्न चुनाव में अजय कुमार सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष, दुर्गेश चतुर्वेदी को सचिव और अखिलेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं विजय कृष्ण द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब की नई टीम सेवा, सद्भाव और सामाजिक उत्थान के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े अभियानों को नई गति दी जाएगी।
विज्ञापन
संरक्षक राकेश जायसवाल एवं सह संरक्षक वाहिद अली ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरी के आदर्श वाक्य ''स्वयं से ऊपर सेवा'' के अनुरूप क्लब समाजहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। बैठक में आगामी सत्र की सेवा परियोजनाओं एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।