फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rotary Club inspires women for self-reliance

Kushinagar News: रोटरी क्लब ने महिलाओं को स्वावलंबन के लिए किया प्रेरित

Thu, 03 Oct 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 03 Oct 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club inspires women for self-reliance
कसया। गांधी जयंती पर शहीद स्मारक पार्क में रोटरी क्लब की ओर से महिलाओं को स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया गया। 10 जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने कहा कहा कि रोटरी क्लब ने बापू के सपनों को साकार करने का काम किया है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान देने वाले 13 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समाज सेवा के क्षेत्र में रुबी किन्नर, सुधीर शाही, सुरेन्द्र भाई शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, वृद्धजन सेवा के लिए वृद्धाश्रम प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जू, सर्वाधिक रक्तदान के लिए अंगद मद्धेशिया, व्यावसायिक क्षेत्र में किशोर मद्धेशिया, स्वच्छता सेवा के लिए सुंदरेश वर्मा, मनीष मोदनवाल, खेल प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण हेतु अजहरुद्दीन, चिकित्सा एवं पर्यावरण संरक्षण में डॉ. पवन कुमार खरवार, भोजपुरी साहित्य के उत्थान के लिए दिनेश तिवारी भोजपुरिया को सम्मानित किया गया। इस दौरान चरखा आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने सेल्फी ली।
विज्ञापन

रोटरी अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा बापू के स्वावलंबन के विचार को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई है। अजय कुमार सिंह ने आभार व संचालन दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया। दुर्गेश चतुर्वेदी, विजय गुप्ता, साहिल अहमद, दिनेश कुमार यादव, संदीप रौनियार, अनिल जायसवाल, अखिलेश शर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed